Ancient Rishi with WiFi
साया अमन के बिल्कुल सामने आकर रुक गया। उस पल समय जैसे...
“साया अमन के बिल्कुल सामने आकर रुक गया। उस पल समय जैसे ठहर गया। अमन की आँखों से आँसू बहने लगे। वह काँप रहा था। उसके होंठ नीले पड़ने लगे थे।
साये ने अमन को नहीं छुआ। उसने बस उसे देखा। फिर वह पीछे हट गया। धीरे-धीरे। जैसे उसने अपना काम पूरा कर लिया हो। “….
किताब : कमरा नंबर – 13, लोकेश भारद्वाज द्वारा लिखित व काव्योम प्रकाशन द्वारा प्रकाशित एक हॉरर उपन्यास है।
यह लेखक का हिंदी भाषा में पहला उपन्यास है। इससे पूर्व लेखक अंग्रेजी भाषा में दो पुस्तकें प्रकाशित कर चुके हैं जोकि Best Seller रही हैं।
Kamra Number 13
A novel by : Lokesh Bhardwaj
Published by Kaavyom Prakashan