इंतजार
By Lokesh Bhardwaj / January 18, 2026 / No Comments / Poetries
वो तेरा, छोटी छोटी बातो पर रूठना,
वो तेरा, चेहरे पर हाथ लगाकर मुस्कुराना,
वो तेरा, बात बात पर मुझे हाथ मारना,
बस तुझसे मिलने को बेक़रार हूँ,
बस कर रहा तेरा इंतज़ार हूँ।
वो तेरा, हाथ से हाथ पकड़कर चलना,
वो तेरा, मुझे बात बात पर टोकना,
वो तेरा, मेरी आँख से आंसू पोछना,
तेरी हर एक अदा का शुक्रगुज़ार हूँ,
बस कर रहा तेरा इंतज़ार हूँ।
वो तेरा, हर हालात में साथ देना,
वो तेरा, बख़ूबी हर रिश्ते को निभाना,
वो तेरा, हमेशा समर्पण का भाव रखना,
तेरे साथ मैं हमेशा, गुल ए गुलज़ार हूँ,
बस कर रहा तेरा इंतज़ार हूँ।
वो तेरा, मेरे ख्वाबों को साकार करना,
वो तेरा, मेरी जिंदगी में रंग भरना,
वो तेरा, सब कुछ न्यौछावर करना,
तेरी उस एक ‘हाँ’ का, मैं आज भी कर्ज़दार हूँ,
बस कर रहा तेरा इंतज़ार हूँ।
बस कर रहा तेरा इंतज़ार हूँ।