एक लड़की
By Lokesh Bhardwaj / January 18, 2026 / No Comments / Poetries
तुम्हे देखकर तुम्हारी आँखों में डूब जाया करती है,
तुम्हे सुनकर तुम्हारी बातों में खो जाया करती है,
अजीब प्यार है ये उसका,
तुम्हे सोचकर तुम्ही में समाने की ख्वाहिश किया करती है।
तुम्हे पता है जब तक मिले ना थे तुम,
वजूद सा खोया हुआ था उसका,
पाके तुम्हे, हर मंजिल पास बुलाया करती है।
तुम में सिमटकर वो सब चिंता भूल जाया करती है।
और तुमसे दूर होकर,
वापिस तुम में समाने की चाह बनाया करती है।
यूँ तो लोग गौर नही करते वरना,
अब उसकी खामोशिया भी चिल्लाया करती है।
तुमको पा लिया,
अब ख्वाहिश नही कुछ और पाने की,
एक लड़की आज भी तुम पर मरती है।